Serving patients for 30+ years
Dr. Puneet Agrawal
All articles

Indian foods which can be given after gallbladder surgery Laparoscopic Cholecystectomy

By Dr. Puneet Agrawal · 4 December 2023

ऑपरेशन के पश्चात मरीज अपनी सुविधा अनुसार यह भोज्य पदार्थ ले सकता है -

प्रारंभ में एक बार में खाने की मात्रा कम होनी चाहिए । इसे आप दिन में कई बार ले सकते हैं ।

१ पानी, नारियल का पानी, जूस, शिकंजी, सूप, छाछ, दाल का पानी आदि ( चीनी एवं मिर्च मसालों का प्रयोग बहुत कम करें)

२ दलिया, खिचड़ी, सभी पतली दालें, ब्राउन चावल और गेहूं (चोकर सहित) की रोटी बिना चुपड़ी या बहुत कम घी के साथ ज्वार, बाजरा, सूजी, खीलें आदि

३ पोहा, उपमा, इडली, सांभर बहुत कम मिर्च मसालों के साथ

४ मौसम के अनुसार सब्जियां, कम घी /तेल तथा कम मिर्च मसाले में बनी हुई

५ मौसम के अनुसार फल छिलके सहित जैसे सेब, संतरा, पपीता आदि

६ सलाद  खीरा, मूली, गाजर, ककड़ी, टमाटर, चुकंदर, सलाद के पत्ते आदि

७ मलाई निकला दूध, थोड़ी मात्रा में पनीर

८ अंडे का सफेद भाग


डॉ पुनीत अग्रवाल

Best Indian diet after gallbladder operation, laparoscopic cholecystectomy, lap Chole

Food planning after gallbladder operation surgery

Have questions about your symptoms? Talk to Dr. Puneet.

Book appointment